रायपुर: छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गया। शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद सीएम विष्‍णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत रमन सिंह को आसंदी तक लेकर गए। इसके बाद रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!