
अंबिकापुर: गांधीनगर थाना अंतर्गत 7 साल की नाबालिक से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी उसके ही परिवार के 6 नाबालिग हैं। साथ ही उनका एक और नाबालिग दोस्त है। जिस पर भी बच्ची से रेप का आरोप है। बताया गया ये सभी अश्लील वीडियो देखकर उसके साथ पिछले डेढ़ महीने से रेप कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार , गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाली लड़की की जॉइंट फैमिली है। इसी वजह से परिवार के सभी बच्चे हमेशा साथ में खेला करते थे। इस घटना के संबंध में लड़की के परिजनों ने शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि ये सब कुछ डेढ़ महीने से चल रहा था। बच्चे साथ में खेलते थे। ये सब कुछ कब हुआ पता ही नहीं चला।
परिजनों ने बताया आरोपियों ने डेढ़ महीने पहले अश्लील वीडियो देखना शुरू किया था। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ रेप कर रहे थे। बार-बार पूछताछ में इस बात की जानकारी लगी है। लड़की के परिजनों ने गुरुवार को इस मामले में शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। गांधीनगर टीआई अलरीक लकड़ा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।



















