महाराष्ट्र के बीड जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। छह महीने की अवधि में एक नाबालिग से एक पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था, , जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले नाबालिग लड़की की मां का निधन हो गया था। जिसके बाद उसके पिता मजदूरी करते हैं। इसलिए पैसों की तंगी के कारण उन्होंने एक शख्स से उसकी शादी करा दी। पीड़िता का आरोप है कि अपने परिवार में लौटने से पहले एक साल से अधिक समय तक अपने ससुराल में रही। उसका ससुर उसे परेशान करता था। जिसके कारण मजबूरन उसे अपने घर लौटना पड़ा। कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। अंबेजोगई में दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उन लोगों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया। इतना ही इसके बाद एक पुलिसकर्मी सहित सैंकड़ों लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। कुल मिलाकर उसे 400 अलग-अलग लोगों द्वारा यौन शोषण का सामना करना पड़ा जिससे वह गर्भवती हो गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!