
आशीष कुमार गुप्ता
अंबिकापुर/ बतौली: बतौली मे महिला सावन हरियाली उत्सव इकाई द्वारा काली मंदिर में महर्षि कश्यप का दीप प्रज्वलित कर उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत,नित्य कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर से अमृता गुप्ता एवम प्रमिला गुप्ता का स्वागत फूलों से किया गया।
महिला सामान हरियाली उत्सव प्रतियोगिता में पहला इनाम रानी गुप्ता, दूसरा सुनीता गुप्ता और तीसरा ममता गुप्ता ,अंजू गुप्ता को दिया गया। इसके तत्पश्चा बतौली महिला रौनियार इकाई मैं अध्यक्ष पद के लिए यशोदा गुप्ता और उपाध्यक्ष हेतु सोमा गुप्ता ,सुशीला ,रुक्मणी, सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नगीना गुप्ता सचिव सुषमा गुप्ता, महासचिव ममता गुप्ता, संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता, वेदवती गुप्ता को चुना गया इकाई का गठन करने के पश्चात अंबिकापुर से आए मुख्य अतिथि अमृता गुप्ता एवं प्रमिला गुप्ता के द्वारा निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण भी करवाया गया।
महिला सावन हरियाली उत्सव कार्यक्रम में बतौली की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके पश्चात स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था।