कुसमी/कुंदन गुप्ता: नगर में बुधवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया गया। नगर सहित जगह-जगह इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का पूतला दहन किया गया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हाईस्कूल मैदान में माँ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जन्मजय सिंह, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, माँ समलेश्वरी समिति के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, माँ भवानी समिति के अध्यक्ष संजय यादव व माँ शीतला समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां रावण दहन के बाद जमकर आतिशबाजी हुई।

बुधवार शाम मुख्य मार्ग होते हुए तमाम समिति हाईस्कूल पहुँचे। जहां रावण की नाभि पर अग्निबाण से निशाना साधा। अग्निबाण छूटने के बाद धमाकों के साथ 51 फुट लंबे रावण के पुतले से ज्वाला बरसनी शुरू हो गई। कुछ मिनटों बाद बुराइयों का प्रतीक रावण जलकर राख हो गया। आतिशबाजी ने आसमान पर इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। इसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब हाईस्कूल मैदान में जब रावण दहन किया। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह ने कहा कि राम हर युग में प्रासंगिक हैं। उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। राम और लक्ष्मण के चरित्र की सराहना करते हुए सभी को उसे अपने जीवन में उतारने को कहा। उन्होंने बताया कि वह पहली बार यहां पर रामलीला देखने आए हैं। आखिरी में श्रीराम के जयकार लगाए। जनपद उपाध्याय हरीश मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा एक यह एक संस्कृति की पहचान है। श्रीराम का चरित्र जिसने अपने जीवन में उतार लिया वह धन्य हो गया। इसलिए सभी को उनको अनुसरण करना चाहिए। दहन कार्यक्रम उपरांत माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन तहसील पारा स्थित राजा तालाब में देर रात तक चलता रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!