
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नई दिल्ली। Reserve Bank ने बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा पेश की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों में 9वीं बार कोई बदलाव नहीं किया है। अक्टूबर में भी सेंट्रल बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। बता दें कि अक्टूबर में RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) को 4 फीसदी पर बरकरार रखा था। जबकि रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) को 3.35 फीसदी पर बनाए रखा था। शक्तिकांत दास ने पिछली बैठक के बाद कहा था कि महामारी के कारण प्रतिबंधों में ढील देने और क्षमता में सुधार के साथ आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने CPI Inflation अनुमान को 5.7 फीसद से घटाकर 5.3 फीसद कर दिया था। आरबीआई के गवर्नर ने कहा था कि FY 2022 में CPI Inflation 5.3 फीसद रहने का अनुमान है।



















