सीतापुर/रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केन्द्र सुर,देवगढ़, और सीतापुर नगर पंचायत छेत्र के शक्ति केन्द्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सरगुजा भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह द्वारा लिया गया बैठक की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दिप पर्वजलित कर किया गया आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई गई कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी से हम सब कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर अपने अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करने का कार्य करना है भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा में कार्यकर्ताओं की कमी नही है फिर भी यहा से भाजपा का विधायक नही बन पाया है जिसके पीछे का कारण हम सब को मिल कर ढूढना है अगर हम सब मिल कर अपने अपने पोलिंग बूथ पर ईमानदारी से कार्य करे औऱ केन्द्र की सरकार के जन कल्याणकारी कार्यो का प्रचार प्रसार सही तरीके से करे तो पार्टी का वोट बढाया जा सकता है।साथ ही 6 अप्रैल को सभी बूथ पर भाजपा की स्थापना दिवस मनाये जाने की बात कही गई।बैठक में भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिह रोशन गुप्ता मंडल अध्यक्ष सरवन दास राजा राम भगत पूर्व विधायक गोपाल राम राजकुमार अग्रवाल अनिल अग्रवाल प्रभात खलखो नेमलाल गुप्ता, अंतु सोनी मोतीलाल गुप्ता भोला राम मिंज बिन्देश्वरी पैंकरा, रंजित गुप्ता सुनील गुप्ता नीरू मिस्त्री स्नेहलता गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,विक्की नामदेव, भूपेन्द्र सींग,विनोद अग्रवाल, संगीता कंसारी, सरवन पैंकरा सबीर खान अनिल दास,इलू गुप्ता रूपेश आर्य गुप्ता दीपक दास सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!