
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 26 दिसम्बर 2021 को दो पालियों में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली में परियोजना क्षेत्रपाल की भर्ती परीक्षा प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 8 परीक्षा केन्द्रों में एवं द्वितीय पाली में स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनो ग्राफर (हिन्दी व अंग्रेजी ) तथा कॉमन पेपर की भर्ती परीक्षा अपरान्ह 1ः30 बजे से शाम 4ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्टेनो ग्राफर हिन्दी की भर्ती परीक्षा शाम 4ः20 से शाम 5ः10 एवं स्टेनो ग्राफर अंग्रेजी की भर्ती परीक्षा शाम 5ः20 से 6ः10 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र आयोजित की जाएगी।उक्त परीक्षाओं के लिए अम्बिकापुर नगर में 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्र 1101 राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु पशु चिकित्सा सेवाएं के सहायक आयुक्त माणिक चन्द्र, परीक्षा केन्द्र 1102 शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु क्रेडा विभाग के कार्यपालन अभियंता जे.आर. शेण्डे, परीक्षा केन्द्र 1003 शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु श्रम पदाधिकारी जी.डी. प्रसाद, परीक्षा केन्द्र 1104 शासकीय बहु0 उ0मा0 वि0 अम्बिकापुर हेतु पर्यावरण संरक्षण मंडल अम्बिकापुर के पर्यावरण अधिकारी व्ही.के. रवाड़े, परीक्षा केन्द्र1105 शासकीय कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) के कार्यपालन अभियंता एस.के. महापात्रा, परीक्षा केन्द्र 1106 शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक श्री बहादुर सिंह, परीक्षा केन्द्र 1107 शासकीय उ0मा0वि0 पुलिस लाइन अम्बिकापुर हेतु जिला विपणन अधिकारी आर.पी. पांडेय तथा परीक्षा केन्द्र 1108 शासकीय कन्या उ0मा0वि0 मणीपुरवार्ड हेतु जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी लव कुमार त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।उक्त परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री जिला कोषालय अम्बिकापुर से दी जाएगी। परीक्षा केन्द्र के प्रभारियों को गोपनीय सामग्री कोषालय के स्ट्रांग रूम से प्रथम पाली हेतु प्रातः 7ः30 बजे तथा द्वितीय पाली हेतु दोपहर 12ः00 बजे दी जाएगी।



















