कुसमी/ कुंदन गुप्ता: बेरोजगारी भत्ता दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बलरामपुर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू एवं पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा की उपस्थिति में भाजपा मंडल एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा स्तरीय एसडीएम कार्यालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन बस स्टेण्ड के समीप किया गया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात एसडीएम कार्यालय जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम चेतन साहू को ज्ञापन सौंपा। बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार घेरने के लिए भाजयुमो ने बड़ा आंदोलन शुरू किया है। वहीं 27 जुलाई को जिला स्तरीय प्रदर्शन होगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने और हर साल नए रोजगार के सृजन की बात कही थी। बीते इन सालों में सरकार ने ना ही बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया और ना ही नया रोजगार सृजन किया। जिस कारण राज्य के युवाओं में भारी असंतोष और आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने कहा प्रदेश सरकार ने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की थी, घोषणा पत्र के बावजूद भी युवाओं को सरकार बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रही है। सरकार अपना वादा पूरा करे और बेरोजगारी भत्ता दे। उन्होंने ओर कहा की युवाओं को उनका हक दिलाने ब्लॉक से लेकर रायपुर तक लड़ाई जारी रखेंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता आने पर युवाओं को 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जिसे अभी तक अमल नहीं लाया गया है। इस मुद्दे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बेरोजगार और काॅलेज पढ़ने वाले छात्रों को संगठित कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा, विजेता तिर्की, अंकुश सिंह, शंकरगढ़ जनपद अध्यक्ष शिवशंकर सिंह मराबी, भाजपा मंडल संजय जायसवाल, अशोक सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजयप्रताप सिंह, शुभम सोनी, योगेश यादव, राजकमल जायसवाल सहित भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


जिलाध्यक्ष के बिगड़े बोल, क्षेत्रीय विधायक पर लगाया कमीशन का आरोप

भाजयुमो विकेश साहू ने धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक पर विभिन्न निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया है। वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी दलाल व चोर और पानी में डूबकर मर जाने को कहा। उन्होंने ओर कहा की 27 जुलाई को बलरामपुर जिला रोज़गार कार्यालय को तोड़-फोड़ सहित आक्रामक कार्यक्रम कर बेरोजगार करना है। इस दौरान पुलिस को रोक के दिखाने का चेंज किया है। वही 24 अगस्त को भाजयुमो प्रदेशध्यक्ष के आह्वान पर रायपुर पहुँचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना है। इस दौरान बलरामपुर जिले से 111 फटे-पुराने जूते-चप्पत की माला पहनाकर उनका स्वागत करना हैं। ये जिले के प्रत्येक मंडल का जिम्मेदारी है और इसी माला से क्षेत्रीय विधायक का भी स्वागत करना है। इसके बाद इस जुते-चप्पल की माला को सम्हालकर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गाँव में रखने को कहा हैं। ताकी जो भी कांग्रेसी गाँव पहुँचे उन्हें मुँह में कालिख पोत इसी माला से स्वागत करना हैं।


खाद संकट एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसान मोर्चा ने भी सौंपा ज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले आठ सुत्रीय माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन और तालाबंदी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम बाद राज्यपाल के नाम समिति प्रबंधक व जेई विद्युत वितरण केंद्र कुसमी को ज्ञापन सौपा गया। किसानो को हो रही खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती के अलावा विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरतसेन सिंह, जिला महामंत्री आनंद जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्रनाथ पैकरा, पारसनाथ पाल, कुंवर नायक, पार्षद बालेश्वर राम, अशोक सोनी सहित किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजेंद्र तिवारी, बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ये उनका संस्कार है, अपना संस्कार उजागर कर रहे है।कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी सिद्धांतों पर चले वाले है। जो भी काम करते है सीधा करते है। बीजेपी के लोग शासन के क्रियाकलाप से बौखला गए है। इसी प्रकार मान. रामविचार नेताम जी भी बलरामपुर एरिया में गाली-गलोज कर दिए है। बीजेपी कार्यकर्ता में संस्कार है ही नही है।

ओमप्रकाश जायसवाल, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष।भारतीय जनता पार्टी ग़ौरशब्द बोलने की अनुमति नही देता है। लड़ाई लोकतांत्रिक तरीक़े से लड़ा जाता हाँ। केवल नितियो का विरोध किया जाता है, गाली गलोज करने से मान मरियादा नही बढ़ता। भाजयुमो जिलाध्यक्ष से इस बारे में चर्चा की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!