
कोरिया: आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु रिक्त सीट की पूर्ति के लिए पूर्व में जारी मेरिट सूची के वरियताक्रम अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश दिये जाने हेतु चयन सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास एवं एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों के कार्यालयीन सूचना पटल में किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजो जैसे कक्षा 5वीं उत्तीर्ण अंकसूची, मूल निवास, अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति के साथ 18 मई 2022 तक प्रवेश हेतु उपस्थित होंगे तथा प्रवेश के 15 दिन के अंदर जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।



















