नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस (Republic Day मनाने में देश का नेतृत्व कर रही हैं. इसी के साथ कर्तव्य पथ पर इतिहास बन गया. देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं.

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है. इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था. इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखेगी. इस परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम के साथ राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!