अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13वां सत्र 7 मार्च से 25 मार्च 2022 तक निर्धारित है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आदेश जारी कर सभी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि उन्हें या अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने एवं मुख्यालय छोड़ने की स्थिति बनती है तो उनसे लिखित अनुमति प्राप्त कर ही कर्तव्य से अनुपस्थित रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!