![1648268732623e95bc69a230.77143167.jpeg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/1648268732623e95bc69a230.77143167.jpeg?resize=259%2C194&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
जांजगीर: जिले में हुए सड़क हादसे में स्कूल के लेक्चरर की मौत हो गई है। वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है।
सक्ती निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी(40) बाराद्वार इलाके के बॉयज स्कूल में लेक्चरर के रूप में पदस्थ थे। रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। अभी सुबह 10 बजे के आस-पास वह बाराद्वार-सकेरेली मुख्य मार्ग पर पहुंच थे। इसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे धर्मेंद्र सीधे बाइक से नीचे गिर गए और उनकी जाने चले गई।
इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। वहीं आस-पास के लोगों ने पास जाकर देखा था, तब धर्मेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर शव की पहचान हो सकी। अब पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई थी।