
ईशानी महंत / CGMP NEWS
लखनपुर/उदयपुर: सद्भावना क्रिकेट मैच लखनपुर में बहुत ही शानदार तरीके से आयोजित कराया गया। प्रशासनिक 11 v/s वरिष्ठ नागरिक एवम व्यापारी 11 v/s प्रशासनिक कर्मचारी 11 का सद्भावना मैच लखनपुर मैं आयोजित कराया गया जिसमे सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया साथ ही साथ नगर के वरिष्ठ नागरिक राजनेता एव व्यापारी ने भी खूब हौसला दिखाते हुए मैच खेला।
वरिष्ठ नागरिक टीम के कप्तान दिनेश साहू रहे और प्रशासनिक टीम के कप्तान थाना प्रभारी भोज कुमार गुप्ता रहे। वरिष्ठ नागरिक ने पहला मैच जीता। वही प्रशासनिक कर्मचारी ने बाजी मारी व्यापारी 11 से। बता दे की इस टाइप के आयोजन से न सिर्फ खेल को बढ़ावा मिलेगा पर युवाओं और बच्चो का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे आयोजन से अधिकारियों कर्मचारियों और व्यापारियों के साथ आम आदमी को भी जान पहचान बढ़ने को मौका मिलेगा जिससे छेत्र में विकास बढ़ेगा।

इस आयोजन मैं सौरभ अग्रवाल द्वारा पुनः एक बार मिनी स्टेडियम लखनपुर मैं शौचालय एवम मूत्रालय निर्माण के लिए अपील किया जिसपर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू द्वारा बारिश से पहले निर्माण पूर्ण करने की बात कही गई। रणविजय सिंह द्वारा इस टाइप के आयोजन से राजनीति से ऊपर उठने के साथ खेल को बढ़ावा देने की बात कहा गया। मंच संचालन सौरभ अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस आयोजन मैं थाना प्रभारी भोज कुमार गुप्ता, दिनेश साहू, नरेंद्र पांडे अरविंद अग्रवाल, रणविजय सिंहदेव, संजय वर्मा, विद्यासागर, जितेंद्र वर्मा, सुजीत मंगल, राजेश गुप्ता, देवेश वर्मा, अमित बारी, विनोद गुप्ता, आलोक राजवाड़े, पिंटू अग्रवाल, दिनेश बारी, ताहिर नूर, शमशेरा, सौरभ अग्रवाल, राजेश यादव, देवेंद्र आशीष, मोक्ष पांडे, अंकुर बंसल, अनुराग पांडे, गौरव शर्मा, आशुतोष गुप्ता, नीतीश दुहिल्या, आदित्य गुप्ता, रंजन सोनी, प्रधान सर, नारद धीवर, विनेश हीरो एवम अन्य 500 से अधिक संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



















