अम्बिकापुर: सरगुजा पुलिस को 2020 में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हाथ लगी है, कोतवाली पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले में दो आरोपियों की पहचान की है। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी की खोजबीन जारी है,दरअसल अंबिकापुर शहर के बधियाचूआ पहाड़ के पास पुलिस को सन 2020 में एक अज्ञात लाश मिली थी जिसका सर पत्थरों से कुचल दिया गया था।सर पत्थरों से कुचलने के कारण उसकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।और काफी खोजबीन और प्रचार के बाद मृतक की पहचान आजाद अंसारी जिला पलामू झारखंड के रूप में की गई।वही पुलिस ने मृतक के भाई की डीएनए सैंपल प्रिजर्व कर प्ररीक्षण के लिए भेजा गया था प्ररीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लाश की पहचान आजाद अंसारी के रूप में पुस्टि हुई। अज्ञात लाश की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक आजाद अंसारी दो अन्य लोगों के साथ अंबिकापुर मजदूरी का काम करने गया हुआ था वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए सरगुजा पुलिस को चार से पांच बार टीम बनाकर बिहार ,झारखंड, हैदराबाद, के कई स्थानों में छापेमारी करनी पड़ी। और आखिरकार सरगुजा पुलिस ने आरोपी इमामुदिन अंसारी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया।वहीं आरोपी से पूछताछ पर पता चला कि दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद था जिसकी वजह से आरोपी ने मृतक की हत्या की है।फिलहाल इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।वहीं आरोपी इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!