
अंबिकापुर।प्रदेश में निगम मंडल विस्तार के बाद माटीकला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती के सरगुजा प्रथम आगमन पर सर्व कुम्हार समाज सरगुजा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति के नेतृत्व पर सर्किट हाउस अंबिकापुर में 60 से अधिक समाज के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहा अब छत्तीसगढ़ के कुम्हारों की जनगणना कराएंगे। कुम्हार समाज में विभिन्न संगठन बंटा हुआ है जिसे सबकी सहयोग से एक करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में तापभट्टी (ग्लेजिंग यूनिट) केंद्र खोलकर समाज के लोगों को रोजगार दिलाया जायेगा। सामाजिक लोगों को रोजगार की मुख्य धारा में जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे। वहीं सरगुजा जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने कहा सरगुजा संभाग से माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष हम सबको मिला है यह खुशी की बात है नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में सरगुजा की कुम्हार कार्य करने को उत्सुक है। लोगों के मन में एक नई ऊर्जा मिली है, सरगुजा के सभी ब्लॉकों में समाज के पदाधिकारी कार्य करने में जुट गए हैं। अब हम सबकी मांगों को सीधे सरकार तक पहुंचाने का मुखिया हमको मिल गया है आगे उनके सानिध्य में बेहतर काम करेंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री शोभनाथ प्रजापति, उपाध्यक्ष प्रताप प्रजापति, फागुन प्रजापति, सचिव शिवनाथ प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी परमेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष दशरथ प्रजापति, उदयपुर अध्यक्ष समेलाल प्रजापति, लखनपुर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति, घासीराम प्रजापति, मदन मोहन प्रजापति, मनोज प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, मनोहर प्रजापति, मुरली प्रजापति सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।