
आशीष कुमार गुप्ता:
अंबिकापुर /सेदम न्यूज: सरगुजा के बतौली स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सुत्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत समूह के संस्थापक अघोरैश्वर भगवान राम एवं प्रातः स्मरणीय गुरुपद सम्भव राम के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर परसाडाड़ तरईडाड़ गोविंदपुर के 150 पहाड़ी कोरवा/सौता जनजाति के लोगों को वितरित किया गया गर्म कम्बल ।
समूह के सदस्यों द्वारा बतौली नगर के व्यापारी/कर्मचारी से भिक्षाटन से प्राप्त किया गया दानदाताओं में विविधा किराना, उमेश रेडियो, स्वप्निल हार्डवेयर, अजीत मेडिकल, कान्हा फैब्रिकेशन ,अमित रेडियो, सुबोध कृषि सेवा केन्द्र, हरी फैशन, अंकन होण्डा, श्रीराम मेडिकल, रुचिका इलेक्ट्रॉनिक ,धीरेन्द्र आटा चक्की ,दीपांशु ज्वेलर्स, छाया स्वीट्स, दीपांचल, बाबा सीताराम हार्डवेयर, इच्छा हीरो शो रुम, आदर्श मोबाईल ,अमित गुप्त , सुमन अग्रवाल, रूपेश सोनी , पारस गुप्त , भण्डारी गुप्त ,राजेश गुप्त ,प्राचार्य जय महाराज ,दिनेश गुप्त ,सुनील गुप्त ,आशीष गुप्त, पुरुषोत्तम गुप्त ,सिविल सर्जन पैंकरा ,परविन्द गुप्त ,कुश गुप्त, द्वारा दान दिया गया।



















