अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। अम्बिकापुर में 22 जून से होने वाले शतरंज प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले से भी लगभग 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ और प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखण्डो से भारी संख्या में स्कुली बच्चे भाग ले रहे है।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों को संघ द्वारा निःशुल्क आवास भोजन और यात्रा व्यय प्रदान किया जा रहा है।प्रवेश शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 16  जून है।और खिलाड़ी इसके लिये अपने अपने ब्लाँक चेस कमीटी या प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अनीस अंसारी मोबाइल नम्बर – 62619 80179 से संम्पर्क कर सकते हैं।

इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग  द्वारा भी व्यायाम शिक्षक दिलीप राम मदगुरी,चन्द्रशेखर राठौर कुसमी,स सरोज सिंह शंकरगढ़ और अनिल राजवाड़े, पंकज सिंह वाण्ड्रफ नगर को दायित्व दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!