अम्बिकापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान पश्चात 17 नवंबर 2023 को सेक्टर ऑफिसर एवं मास्टर ट्रेनर्स पीठासीन अधिकारी की डायरी मतपत्र लेखा एवं अतिरिक्त जानकारी के फार्मेट में प्राप्त कर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित कम्प्यूटराईजेशन कक्ष में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए कम्प्यूटराईजेश कार्य हेतु कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा हेतु कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 रोहित एक्का, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर हेतु कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 अनिस कुमार सिन्हा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर हेतु कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 विनय बखला को दायित्व सौंपा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!