बलरामपुर: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना पश्चात् संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। ज्ञातव्य है कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के लिए तहसील कार्यालय रामानुजगंज, नगर पंचायत कुसमी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, राजपुर के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर तथा वाड्रफनगर के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर को स्ट्रांग रूम बनाया गया था। बलरामपुर में प्रेक्षक लोकेश कुमार, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी  आर.एस.लाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम बलरामपुर  अमित श्रीवास्तव एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया तथा मतगणना कि प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी प्रकार नगरपालिका रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी में रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोलकर मतगणना प्रारंभ किया गया।

अध्यक्ष

मतगणना में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  लोधीराम एक्का बहुमत से विजयी हुए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  रमन अग्रवाल, नगर पंचायत वाड्रफनगर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  मानसिंह, नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  धरम सिंह तथा नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के  राजेन्द्र भगत बहुमत से विजयी हुए।

पार्षद

नगर पालिका परिषद् बलरामपुर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  सेवक राम, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी  बिरजिनिया केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  संदीप एक्का, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सोनी, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी  रीना मसीह, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी  लक्ष्मी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से निर्दलीय प्रत्याशी  रिमी चौरसिया, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी  योगेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी  शिवा राम, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी प्रवीण गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से कांग्रेस प्रत्याशी  शकिना परवीन, वार्ड क्रमांक-12 से निर्दलीय प्रत्याशी  अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी सरोज लकड़ा, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी  गौतम सिंह तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी  राकेश सिंह बहुमत से विजयी हुए।

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी सुमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी  सुरेश दास पुरी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी अरुण नागवंशी, वार्ड क्रमांक-4 से कांग्रेस प्रत्याशी  प्रतीक सिंह, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी  विजय रावत, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी  विकास गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी  अर्जुन दास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी  रूपवंती जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी  रमेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशीपवन कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  मनिषी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी  शीला जायसवाल, वार्ड क्रमांक-13 से कांग्रेस प्रत्याशी  पुष्पा दशरथ ठाकुर, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी  ऊषा गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी सिद्धांत यादव बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत वाड्रफनगर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  नुजहत अब्दुल अंसारी, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा के प्रत्याशी हिर्षिकेश यादव, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  शारदा भगत, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  कैनात रूही अब्दुल, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी श्री रामकुमार कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी  पूनम सिंह, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी  विकास कुमार श्रीवास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी  साक्षी हिमांशु जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस प्रत्याशी  विकास भारती, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी  चंदन कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  चन्द्रावती आयाम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी  बसंतलाल धुर्वे, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी  राजेन्द्र कुशवाहा तथा वार्ड क्रमांक-15 से कांग्रेस प्रत्याशीशिवमंगल आयाम बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत राजपुर में वार्ड क्रमांक-1 से निर्दलीय प्रत्याशी  सुंदरसाय पोर्ते, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी  आरती देवी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  जवाहर लाल पैकरा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  निर्मला शर्मा, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी  नेहा चौबे, वार्ड क्रमांक-6 से निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी  संजय सिंह, वार्ड क्रमांक-9 से निर्दलीय प्रत्याशी  राजन त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी  मंजू बंसल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  दीप कुमारी पैकरा, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी  अंजू भगत, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी  सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कुमार भारती तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी भगवती भगत बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत कुसमी में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  हिरामनि बाई, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी  अजय सिंह, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  अंजू सिन्हा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  लरंगसाय उरांव, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी  पारसनाथ पाल, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी अमरनाथ, वार्ड क्रमांक-7 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी  सकील अंसारी, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद वाहिद अली, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस की प्रत्याशी शना सैफी, वार्ड क्रमांक-10 से भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  बृज किशोर राम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी विनिता टोप्पो, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार, वार्ड क्रमांक-14 से निर्दलिय प्रत्याशी सुशीला लकड़ा, वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी  किरता राम बहुमत से विजयी हुए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!