
अम्बिकापुर: आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर में 100 सीट स्वीकृत हैं। स्वीकृत 100 सीट के विरुद्ध 17 सीटों में नवीन छात्राओं के प्रवेश हेतु दिनांक 25 जून और 26 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत घोषित प्रावीण्य एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में और जिले की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं को आदेश जारी होने के 07 दिवस के भीतर कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबिकापुर में शिक्षा हेतु प्रवेश लेना होगा और निवास हेतु कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर में प्रवेश लेना होगा।
माध्यमिक स्तर पर इनका हुआ चयन –
माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6वीं में होलिका मिंज ग्राम शाहपुर,कुसमी, नेहा सिंह ग्राम कटिंदा, लखनपुर, अनिशा टोप्पो ग्राम बिशुनपुर, अंबिकापुर, अल्पना तिर्की ग्राम बकालो, करजी, साक्षी तिर्की ग्राम लडुआ, शंकरगढ़, रितिका कुजूर ग्राम विजयनगर, रामानुजगंज, अनामिका ग्राम मानपुर, बतौली, और दीपिका सिंह ग्राम तुरना, लखनपुर का चयन हुआ है। इसी के साथ कक्षा 7वीं में साक्षी लकड़ा ग्राम सिंगीटाना, लहपटरा और दिव्या सिंह ग्राम गोपालपुर, सूरजपुर का चयन हुआ है।
प्रतीक्षा सूची –
माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6वीं में अनुसिका, ग्राम मानपुर बतौली, एंजल एक्का ग्राम सुरजुला, मनोरा, सौम्या एक्का ग्राम घटमुंडा कुनकुरी, नयन पैंकरा ग्राम बिमडा बगीचा, कृति सिंह ग्राम पहरी शंकरगढ़ शामिल हैं।
हाई स्कूल स्तर पर इनका हुआ चयन –
हाई स्कूल स्तर पर कक्षा 9वीं में मधु सिंह ग्राम कटिंदा लखनपुर, रिया ग्राम राजौटी सीतापुर, मंगली सिंह ग्राम गेजी खड़गवां, वर्षा नागराज ग्राम चोरकीडीह लुण्ड्रा, मेघा सिंह ग्राम रमगवां प्रतापपुर, दीपिका सिंह ग्राम सलका उदयपुर, सुप्रिया तिर्की ग्राम आरा सीतापुर का चयन हुआ है।
प्रतीक्षा सूची –
प्रतीक्षा सूची में हाई स्कूल स्तर पर अराधना लकड़ा ग्राम आरा सीतापुर, भुनेश्वरी ग्राम मुडगांव उदयपुर, अनिशा एक्का ग्राम राता लुण्ड्रा, रितिका बखला ग्राम दर्रीपारा कुसमी, अंचल कुजूर ग्राम मधवा मनोरा, कैलाशवती ग्राम नारायणपुर उदयपुर, और अंकिता कुजूर ग्राम करमपुर कुमदा कालरी शामिल हैं।



















