
कोरिया: आदिवासी विकास कोरिया के सहायक आयुक्त डी. डी. तिग्गा ने बताया कि स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की चयन परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसका प्रथम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट में किया गया है। प्रथम प्रतीक्षा सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया के सूचना पटल में भी देखा जा सकता है।
उन्होंने कोविड 19 के कारण शालाएं बंद रहने पर प्रवेश के सम्बंध में पालकों एवं विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर उनके निर्देशानुसार समस्त अभिलेख आदि लेकर विद्यालय में उपस्थित होने कहा है। प्रवेश के लिए प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर के प्राचार्य सी.एल. भाया मो.नं. 8770598494, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर की प्राचार्य श्रीमती मंजूलता तिवारी मो.नं. 9165641647, प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य अश्विनी सिंह मो.नं. 9425536416, दुर्ग के प्राचार्य आशीष गुप्ता मो.नं. 9424281765, बस्तर के प्राचार्य संतोष सिंह मो.नं. 9425598569, अम्बिकापुर के प्राचार्य ओ.पी. साहू मो.नं. 8959738343, कांकेर के प्राचार्य आर.पी.एस. ठाकुर मो.नं. 8871751946, कोरबा की प्राचार्य रश्मि बाला आनंद मो.नं. 9584455547 एवं प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर की प्राचार्य कमला केरकेट्टा मो.नं. 9425253067 से संपर्क किया जा सकता है।



















