![Picsart_22-03-01_07-10-04-960.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Picsart_22-03-01_07-10-04-960.jpg?resize=440%2C276&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) जिला सूरजपुर छ.ग. द्वारा जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति, संविदा नियुक्ति हेतु अंग्रेजी माध्यम, प्रतिनियुक्ति, संविदा 14 दिसंबर 2021 के द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। शैक्षणिक पद व्याख्याता (हिन्दी माध्यम) एंव शिक्षक (हिन्दी माध्यम) के रिक्त पदों हेतु प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत साक्षात्कार हेतु वरीयता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। संबंधित अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट http://www.surajpur.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। सूची में अंकित अभ्यर्थी 14 मार्च 2022 को प्रातः 9.30 बजे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।