अंबिकापुर/ उदयपुर: पौराणिक महापुराण श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का सार्वभौमिक आध्यात्मिक महत्व को आम जनमानस तक पहुंचा कर धार्मिक भावनाओं तथा मानवीय भाईचारे के उद्देश्य को फलीभूत करने हेतु विकासखंड उदयपुर के समस्त श्रद्धालुओं नागरिक बंधुओं के संयुक्त ज्ञान यज्ञ समागम ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 22 दिसंबर गुरुवार को सलका में आयोजित किया गया है

अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक सर्वेश्वर परम ब्रह्म भक्तवत्सल भगवान राधा कृष्ण की अनन्य कृपा एवं पूर्वजों की आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत कथा ,ज्ञान यज्ञ का आयोजन , सरस्वती देवी छोटे लाल गुप्ता निवास ग्राम सलका (बाजार चौक में )आयोजित की गई है।जिसमें समस्त श्रोताओं एवं श्रद्धालुओं के स्वयं की मंगल कामनाएं हेतु सादर आमंत्रित किया गया है इस कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ 22 दिसंबर गुरुवार देव प्रतिष्ठा मंगल कलश यात्रा व भागवत महिमा महात्म ,23 दिसंबर शुक्रवार कुंती स्तुति भीष्म स्तुति राजा परीक्षित का जन्म श सुखदेव आगमन ,24 दिसंबर शनिवार वि विद विद्यु र मैत्रेय संवाद सती चरित्रl 25 दिसंबर रविवार प्रहलाद चरित्र वामना अवतार संक्षिप्त राम कथा कृष्ण जन्मोत्सव, 26 दिसंबर सोमवार बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन पूजा ,27 दिसंबर मंगलवार मथुरा गमन ,गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह महोत्सव 28 दिसंबर बुधवार सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम, 29 दिसंबर गुरुवार हवन महाप्रसाद ,भंडारा विसर्जन विदाई पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!