
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी आज कांग्रेस को झटका देंगे।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वह आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी आज भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि सुरेश पचौरी, गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। साथ ही वह चार बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।इसके अलावा आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।



















