सीतापुर/रूपेश गुप्ता: देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीतापुर में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने किया।

विधानसभा के चार मंडलों – मैनपाट, बतोली, नवानगर, और सीतापुर के युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा कराबेल से शुरू होकर सीतापुर तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन दास, प्रभात खलखो, अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रुपेश गुप्ता, ध्रमेंद्र अग्रवाल, अनीश यादव, रामदयाल चौहान, बिन्देश्वरी लाल पैंकरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ईलू गुप्ता, चन्द्रप्रकाश चक्रधारी, नरेंद्र पैंकरा, पंचानन प्रधान, शबीर क़ादरी, निखिल सिंह, संकेत गुप्ता, किशन उपाध्याय, विकास गुप्ता, शुभम् गुप्ता, समीर बेहरा, करन महंत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

इस तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया और क्षेत्र के लोगों को अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व से भर दिया। कार्यकर्ताओं ने देश के तिरंगे की महत्ता को बताया और प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!