इंफाल। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के शिविर से हथियार लूटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आइआरबी के शिविर से लूटी गयी चार इंसास राइफल, एक एके घटक, एसएलआर की दो मैगजीन और 9एमएम गोला बारुद के 16 छोटे बक्से भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 13 फरवरी 2024 की रात को एक उग्र भीड़ ने आइआरबी की पांचवीं बटालियन के हथियार लूटने की घटना के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि हथियार कहां से बरामद किए गए या आरोपितों को कहां से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को, एमपीटीसी पांगेई पर हमला करने की कोशिश कर रहे सशस्त्र उपद्रवियों सहित हिंसक भीड़ को पीछे हटाने के लिए सुरक्षा बलों को कानूनी बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।गांवों में हथियारबंद लोगों द्वारा लगातार हमलों के विरोध में गुरुवार दोपहर को मणिपुर में इंफाल घाटी के पांच जिलों में हजारों महिलाएं, मुख्य रूप से मीरा पैबिस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। नागरिक निकाय पीपुल्स अलायंस फार पीस एंड प्रोग्रेस मणिपुर द्वारा आयोजित प्रदर्शन में इंफाल के सिंगजामेई, काकवा और हेइंगंग में महिलाओं ने ग्रामीणों को निशाना बनाने वाले हथियारबंद लोगों द्वारा बंदूक हमलों की ¨नदा करते हुए, मणिपुर की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता की रक्षा के लिए नारे लगाए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!