बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजंगज पुलिस ने बोलेरो वाहन से अलग-अलग साप्ताहिक बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर चेन, मंगलसूत्र एवं अन्य गहनों की चोरी करने वाले छह महिला, खरीददार सहित आठ लोंगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 1 नग मंगलसूत्र, 1 नग सोने का चेन, 1 नग बोलेरो वाहन बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शोभा देवी गुप्ता निवासी रामानुजगंज ने 9 जुलाई को थाना रामानुजगंज पहुंचकर केस दर्ज कराई थी कि साप्ताहिक बाजार गांधी मैदान रामानुजगंज मे सब्जी खरीदते समय गले मे पहने हुये मंगलसूत्र को कोई अज्ञात चोर गले से चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तातापानी मे 6 संदिग्ध महिलाएं बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2368 में चालक के साथ घूम रही हैं जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि बालकुमारी गिरी, निवासी जशपुर, ममता गिरी, अनीता गिरी, बाराती गिरी, जानकी गिरी, मिनी गिरी सभी ग्राम रामनगर थाना कुसमी में रहती हैं आसपास के सभी साप्ताहिक बाजार मे घूम-घूमकर चोरी करते हैं तथा चोरी किया हुआ चंदन ज्वेलर्स अम्बिकापुर में जाकर बेचते हैं। पुलिस ने अम्बिकापुर जाकर संदेही आरोपी चंदन सोनी से पूछताछ करने पर चंदन सोनी ने बताया कि विगत 6 माह से सोना लेकर आते है तथा बेचते है जिसे मैं खरीदता हूँ। पुलिस ने खरीददार चंदन सोनी से 1 मंगलसूत्र, 1 सोने का चेन तथा आरोपी बलराम गिरी से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 2368 को बरामद कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

खरीददार और चोरों का नाम ?

01. बालकुमारी गिरी पति हरिकृष्ण गिरी, ग्राम उपर कोपा, थाना सन्ना, जशपुर
02. ममता गिरी पति दिनेश गिरी, निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी।
03. अनीता गिरी पति बरन गिरी, निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी।
04. बाराती गिरी पति सुरेन्द्र राम, निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी।
05. मिनी गिरी पति भोला गिरी, निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी।
06. जानकी गिरी पति बृजभानू गिरी, निवासी ग्राम रामनगर, थाना कुसमी।
07. बलराम गिरी पिता नारायण गिरी, ग्राम झेराडीह, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा।
08. चंदन सोनी पिता कन्हाई सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 6 अम्बिकापुर।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!