अंबिकापुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक जिले में 16 लाख 89 हजार 463 क्विंटल धान ख़रीदी समर्थन मूल्य में किया गया है। इस वर्ष जिले 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा अब तक 58 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी तक निर्धारित है तथा ख़रीदी कार्यदिवस करीब 16 दिन है।

इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए जिले में 52 हजार 74 किसान पंजीकृत है जिसमे 41239 लघु व सीमान्त तथा 10835 दीर्घ किसान है। प्रतापगढ़ उपार्जन केंद्र में सर्वाधिक 84713 क्विंटल धान खरीदी हुई है। अब तक 16948 किसानों ने 1142 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है। अधिकारियों के द्वारा रकबा समर्पण कराने लगातार किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!