बलरामपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 37 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48259 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

इसी तारतम्य में जिले में अब तक 8 समितियों में 49 किसानों से कुल 2594.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र कुसमी में 326 क्विंटल, चान्दो में 186.80 क्विंटल, जमड़ी में 212.80 क्विंटल, बरदर में 979.20 क्विंट, बरियों में 119.20 क्विंटल, विजयनगर में 148.40 क्विंटल, राजपुर में 374.40 क्विंटल तथा रामनगर में 248 क्विंटल धान की खरीदी किसानों से की गयी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!