
अम्बिकापुर: 27 जनवरी की स्थिति में जिले में समर्थन मूल्य में 209856 मिट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है जो पिछले वर्ष इसी दिनांक तक की खरीदी से 29 प्रतिशत अधिक है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा धान खरीदी की नियत तिथि 31 जनवरी 2022 से बढ़ाकर 7 फरवरी 2022 तक किया गया है जिससे अब धान खरीदी की कार्यदिवस 5 दिन शेष हैं।
इस वर्ष समर्थन मूल्य मे धान बेचने के लिए 49612 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से अब तक 81 प्रतिशत ने धान बेच लिया है। अब तक 23 हजार 805 किसानों से 2 हजार 651 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया गया है।



















