
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 18 लाख 79 हजार 990 किसानों से 77 लाख 91 हजार 018 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 74.20 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14,407 करोड़ 03 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 70.74 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 36 लाख 71 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 31 लाख 14 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 15 लाख 20 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 9 लाख 60 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 20 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 87 हजार 782 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 74 हजार 003 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5 लाख 47 हजार 891 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,27,158 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 51,989 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 13,365 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,35,968 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,19,006 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 18,343 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 36,667 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,09,568 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 56,109 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,31,817 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,22,342 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,34,086 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,24,471 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,14,203 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,37,992 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,53,040 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,21,175 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,61,809 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 5,44,905 रायपुर जिले में 3,92,737 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,55,599 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,19,875 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,08,221 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,83,779 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,07,120 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।



















