बलरामपुर: भू-अभिलेख कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2022 से अब तक 929.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 26 सितम्बर को 2022 को बलरामपुर में 1.0 मि.मी., कुसमी में 85.0 मि.मी., रामानुजगंज में 24.4 मि.मी. तथा राजपुर में 3.0, मि.मी वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 18.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक बलरामपुर तहसील में 1015.7 मि.मी, कुसमी में 1878.0 मि.मी., शंकरगढ़ में 586.7 मि.मी., रामानुजगंज में 541.4 मि.मी., राजपुर में 785.8 मि.मी. तथा वाड्रफनगर में 766.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!