बलरामपुर: नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाज सेवी क्षेत्र में कंबल वाले बाबा के नाम से प्रख्यात अशोक अग्रवाल कोढ़ी अपने वादे के अनुसार प्रतिवर्ष राजपुर शंकरगढ़ क्षेत्र के सुदूर आदिवासी पहाड़ी कोरवाओ को ठंड में कंबल वितरण करने के साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में हमेशा रूचि रखने के साथ ही क्षेत्र के लिए सदैव रचनात्मक कार्य करते आ रहें हैं जिससे क्षेत्र में उनको कंबल वाले बाबा के नाम से पुकारने लगे हैं इसी कड़ी में आज ग्राम कोउडू अलखड़ीह में सैकडो महिला पुरषों को कंबल वितरण करने के साथ ही कल झींगो पहाड़ खडूवा डांड खडूवा में कंबल वितरण किया जाएगा।

कंबल वितरण के दौरान अशोक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल सुभाष अग्रवाल श्रवन भारती कोउंडू सरपंच जुगमनिया देवी उपसरपंच राजेश नगेशिया अलखड़ीहा सरपंच पलकधारी संतोष यादव प्रेम दास त्रिभुवन यादव अवधेश यादव राजू यादव रामकिशुन नगेशिया के साथ ही सैकडो नागरिक उपस्थिति थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!