
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी ने बुधवार को एकाएक बढ़ती ठंड से गांव में ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच जिगड़ी, उलिया, उफ़िया, लड़कुड़ व महूडांड गांव पहुंचकर दो हजार गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया।

बलरामपुर जिले के राजपुर सहित सामरीपाठ शीतलहर की चपेट में है। समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने कहा कि कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। तीन साल से गांव-गांव में घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं। गांव के ग्रामीणों ने कंबल वितरण को बताया सराहनीय कदम कहा जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।कंबल वितरण के दौरान अशोक अग्रवाल के साथ कैलाश अग्रवाल, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।



















