कुसमी/ कुंदन गुप्ता: मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन 21वे दिन भी जारी रहा। अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जमकर नारेबाजी की गई। मनरेगा कर्मचारियों ने दुर्गा बाड़ी में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में तिरंगा लिए बाइक रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

बाइक रैली के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रैली दुर्गा बाड़ी से निकलकर ग्राम नवडीहा, सिविलदाग होते हुए वापस धरना प्रदर्शन स्थल पहुंच कर समाप्त हुई। बाइक रैली के दौरान भारी संख्या में मनरेगा महिला कर्मी भी मौजूद रही।

आपकों बता दें कि मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने धरना-प्रदर्शन एवं बाइक रैली के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे है। मनरेगा संघ ने बताया कि बाइक रैली के अलावा मांगे पूरी होने तक विभिन्न तरह के प्रदर्शन के माध्यम से अपना धरना जारी रखेंगे। ब्लांक में मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी बीतें 21 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिससे मनरेगा से संबंधित सभी कार्य बंद पड़े हुए है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!