सूरजपुर:-छत्तीसगढ़ राज्य के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मजयगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लालजीत सिंह राठिया के कर कमलो से हुआ । अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ में राज्यगीत का गायन कर विधिवत शुभारंभ हुआ।  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने  का कार्य किया जा रहा है।  जनहित योजनाओं के कारण सभी वर्गों में उत्साह  दिखाई दे रहा है। शासन प्रशासन  विपरीत परिस्थितियों में भी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर रही है। विगत ढाई वर्षाे में सभी क्षेत्रों में और वर्गों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में सफल हुए है और आगे भी सफल होंगे। उन्होंने शासन की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर जिले व राज्य को उन्नति की राह पर ले जाने की बात कही। जिले वासियों को राज्योत्सव एवं दीपावली की बधाई भी दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम एवं पुलिस प्रशासन की हिम्मत एवं अन्य कार्यक्रम की सराहना की तथा निरंतर जिले के विकास के लिए कार्य करने कहां।

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राज्योत्सव के अवसर पर जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी साथ हि उन्होने बताया की 21 सालो की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने जो कृतिमान स्थापित की है उसे आज पुरा देश को दिशा देने की काम कर रहा है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हिम्मत अभियान एवं अन्य की जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओराहुल देव ने कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल एवं अन्य प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में जिलेवासियों को  राज्योत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और राज्य एवं जिले  में चहुमुंखी  विकास के लिए शासन प्रशासन मिलकर मिलकर विकास एवं उन्नति करने की बात कही।आयोजन स्थल में विभागीय 

प्रदर्शनी हेतु स्टाल लगाए गए –
 शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न विभागों द्वारा  स्टॉल  लगाया गया है। स्टॉल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दिया गया। राज्योत्सव में कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग,  लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सहकारिता एवं श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, लीड बैंक, खनिज विभाग, जिला सेनानी, रेशम विभाग, लाइवीहुड कॉलेज, जलसंसाधन विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजना एवं उपलब्धियों स्टाल लगाकर प्रदर्शित कर आम  लोगों को जानकारी दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रख्यात कवियों ने देर रात तक बांधी समा
राज्योत्सव कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा राज्य की प्रस्तुति दी प्रस्तुति में स्वप्नील जायसवाल मुंबई, नावेद खान कोरबा तो वही सुधींन दास अंबिकापुर की प्रस्तुति ने देर शाम तक समा बांधे हुए थे जिसमें अपनी प्रस्तुति भी बिखेरी वहीं देर रात तक दूर दराज से आए प्रख्यात कवियों ने बाधी रही समा, हंसी ठहाके की होती रही गूंज।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, समस्त जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत  अध्यक्ष गण, पार्षद गण,जनपद अध्यक्ष गण, जनपद सदस्य गण ,गणमान्य नागरिक एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!