सूरजपुर: शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत 52310 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर प्रारम्भ हुआ था। शासन ने आकस्मिक वर्षा को देखते किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि 07 फरवरी तक बढ़ाया गया । जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ने बताया कि जिले में आज अंतिम दिवस 7 फरवरी को 19 उपार्जन केंद्रों में 76 किसानों से 278.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इस प्रकार जिले के कुल 50 उपार्जन केंद्र में पंजीकृत 52310 किसानों में से 47331 किसानों से कुल 250976.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक 151696.5 मीट्रिक टन का उठाव कर लिया गया है। शेष बचे धान का समयसीमा में निराकारण कर लिया जाएगा।

किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को सराहा…..

धान बेचने वाले किसानो के द्वारा शासन प्रशासन द्वारा किए गए खरीदी प्रबंधन की व्यवस्था की सराहना की है । धान खरीदी केंद्र कंदराई के किसान परमिंदर सिंह ने बताया कि टोकन की व्यवस्था, बारदाना की व्यवस्था, खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान बिक्री करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। इसी तरह नरेंद्र कुमार पटेल गोविंदपुर, मुन्नालाल महंगाई में धान का विक्रय किया उन्होंने धान खरीदी समिति सहित शासन प्रशासन की सभी प्रकार की गई व्यवस्थाओं के लिए शासन प्रशासन एवं धान खरीदी समिति के बेहतर प्रबंधन के लिए खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

किसानों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

धान खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने आए किसानों को अभिनंदन एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उन्होंने समितियों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था और निर्बाध रूप से धान बिक्री के अपने सुखद अनुभव को साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी , माननीय खाद्य मंत्री तथा ज़िला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!