
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को जयपुर, राजस्थान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में ‘इंडिया डायमंड डिग्निटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी समाजसेवा के क्षेत्र में 32 वर्षों से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
सुरेन्द्र साहू ने बाल अधिकार, महिला अधिकार, नशा मुक्ति, मानव व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, कोरोना काल में एम्बुलेस संचालन, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, जल जीवन मिशन में जागरूकता अभियान और लॉकडाउन के दौरान कई सामाजिक कार्य किए हैं। इसके अलावा, वह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वृद्धाश्रमों और नशा मुक्ति केंद्रों का संचालन भी कर रहे हैं।
सुरेन्द्र साहू को इससे पहले कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है, जिनमें नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला एवं राज्य युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, और कोविड योद्धा गौरव सम्मान शामिल हैं।
सुरेन्द्र साहू के इस सम्मान से छत्तीसगढ़ की समाजसेवी संस्था शबरी सेवा संस्थान को भी गर्व है, और उनके इस योगदान के लिए उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।



















