अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने के. आर. टेक्निकल कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे लगभग 200 स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते यातायात नियमों के बारे जानकारी दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता निर्देशन में पथ सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको के नेतृत्व में शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं छात्र-छात्राओं मे यातायात जागरूकता हेतु के. आर. टेक्निकल कॉलेज अम्बिकापुर में करीबन 200 स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के बारे में बताया गया । अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालक के लापरवाही, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग, नशा का सेवन कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसे रोकने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना अत्यन्त जरूरी है। आम जनों को सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई ।

इस कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!