
अंबिकापुर: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में रक्षित केंद्र अंबिकापुर के सभा कक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, के नेतृत्व में सरगुजा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया।
फिटनेस कैंप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया, सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला अस्पताल अंबिकापुर एवं पुलिस अस्पताल अंबिकापुर के डॉक्टर की देखरेख में सभी पुलिसकर्मियों के वजन के हिसाब से डाइट चार्ट प्रदान किया गया।
पुलिसकर्मियों की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुलिसकर्मियों को स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाने से, खानपान सही नहीं होने से, उनका वजन अनियंत्रित हो जाता है और समय से पहले ही पुलिसकर्मी कई रोगों से पीड़ित हो जाते हैं।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सभी पुलिसकर्मियों को फिट करने के उद्देश्य से फिट -कॉप फिट सिटी योजना का शुभारंभ किया गया है, इसी क्रम में 13 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बताया गया कि जिले के पुलिस कर्मियों को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने के लिए फिट-कॉप फिट सिटी योजना अंतर्गत कई प्रकार के कार्यक्रम दौड, साइकिल रेस,बास्केटबॉल, योग, व्यायाम, जुबा क्लासेस, के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों को स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा रहा है और इस कार्यक्रम का असर जिले के पुलिसकर्मियों पर दिखना भी शुरू हो चुका है, एवं पुलिसकर्मी फिट हो रहे है। कार्यक्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशात देवांगन द्वारा स्वस्थ जीवन जीने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
डॉ अम्बिका पटेल चिकित्सा अधिकारी पुलिस चिकित्सालय अम्बिकापुर, डॉ सुमन सिंह मुख्य डाइटीशियन जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर की देखरेख में फिटनेस कैंप लगाकर पुलिस कर्मचारियों को नियमित एवं समय पर भोजन करने एवं भोजन संबंधी नियंत्रण एवं नियमित व्यायाम करने हेतु बताया गया। डॉ अलका जैन प्रॉफेसर ( हेड ऑफ डिपार्टमेंट) गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, ने फिट कॉप फिट सिटी योजना के द्वारा जिले के पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रखने की कोशिश को अभूतपूर्व पहल बताया गया। लता जायसवाल एवं प्रिया सिंह के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने हेतु आहार सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक एस. एस. पैकरा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशात देवांगन, डॉ अम्बिका पटेल, डॉ सुमन सिंह, डॉ अलका जैन, लता जायसवाल एवं प्रिया सिंह, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको कोतवाली थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक शुक्ला एवं सरगुजा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।



















