
अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में तालाब में डुबने से 10, कुआं में डुबने से 3, बांध एवं नहर में डुबने से 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा सांप काटने से 2, पेड़ के गिरने से 3 एवं अकाशीय बिजली से 1 व्यक्ति आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब के पानी में डुबने से लखनपुर तहसील की ग्राम सकरिया निवासी सबिना एक्का एवं ईशा महिमा, ग्राम जिवलिया निवासी काब्या तिर्की एवं सुशीला तिर्की, ग्राम केनापारा निवासी कुदरत सिंह, सीतापुर तहसील के ग्राम भंडारपारा निवासी मोरपतिया, तहसील अम्बिकापुर के गंगापुर खुर्द निवासी आदित्य सिंह, ग्राम सकालो निवासी यश पाण्डेय, अम्बिकापुर निवासी नूरजंहा परवीन, ग्राम मेण्ड्रा कलॉ निवासी नाईडु तिग्गा, तहसील दरिमा के ग्राम सखौली निवासी शिवकुमार की तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई थी।
तहसील दरिमा के ग्राम सखौली निवासी शिवकुमार, तहसील लखनपुर के ग्राम करई निवासी राजू कुजूर, तहसील सीतापुर के ग्राम हरदीसांड निवासी बबलू तिर्की की मृत्यु कुआं में डूबने से हो गई थी। तहसील उदयपुर निवासी पूर्णिमा की मृत्यु बांध में डुबने से तहसील दरिमा के ग्राम सोहगा निवासी सज्जन केंवट की मृत्यु नहर के पानी में डूबने से हो गई थी।
तहसील लखनपुर के ग्राम चांदो निवासी बलराम एवं तहसील अम्बिकापुर के ग्राम सकालो निवासी बिंदू सोनवानी की मृत्यु सर्प काटने से हो गई थी। इसके अलावा सीतापुर तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ के कमलसाय की मृत्यु बांस पेड़ के निचे दबने से तहसील अम्बिकापुर के ग्राम मेण्ड्रा कला निवासी कयासो बाई की मृत्यु पेड़ गिरने से, तहसील अम्बिकापुर के ग्राम बलसेड़ी के विशाल सिंह की मृत्यु आंधी तूफान आने के कारण पेड़ के गिरने से हो गई थी। इसी प्रकार तहसील मैनपाट के ग्राम कतकालो निवासी सनमतिया तिर्की की मृत्यृ आकाशीय बिजली के गिरने से हो गई थी।
कलेक्टर ने उपरोक्त प्रकरणों में मृतको के परिजनों को 4-4 लाख रूपए देने की स्वीकृत प्रदान की है। उन्होंने संबंधित तहसील के तहसीलदार को संबंधित के परिजन को सहायता अनुदान राशि वितरित करने के निर्देश दिए।



















