
अंबिकापुर: शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए भयमुक्त वातावरण निर्मित करने, एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा. पु. से.) के सतत मार्गदर्शन में हिम्मत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लाक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एस.डी.ओ. पी. सीतापुर चन्द्रकांत गर्वना, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना लुण्ड्रा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से हिम्मत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

हिम्मत कार्यक्रम सरगुजा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शारिरिक प्रशिक्षण एवं विधिक ज्ञान के द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना एवं आत्मरक्षा की कला से प्रशिक्षित करना है, ताकि छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार जैसे विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करते हुए अपनी सुरक्षा खुद कर सके।
इसी क्रम में 12 जुलाई 2022 को हिम्मत कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवागन के उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास थाना लुण्ड्रा में कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे बालिकाओं को त्वाईकांडो के प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, एवं कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक रश्मि सिंह के द्वारा बालिकाओं को कानूनी अधिकार एवं उनकी शक्तियों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 12जुलाई 2022 से 23 जुलाई 2022 तक थाना लुण्ड्रा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में जारी रहेगा।
हिम्मत कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रत्येक प्रशिक्षण में 80 से 100 बालिकाओं को चयनित कर प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जायगा। यह प्रशिक्षण की प्रक्रिया सभी थाना क्षेत्रों में क्रमानुसार प्रारंभ की जायगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशात देवांगन, थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, उप निरीक्षक अनिता आयाम, प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी एवं छात्रावास अधीक्षक एस. मिज एवं काफी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई।



















