![Picsart_22-03-29_17-50-43-493.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/Picsart_22-03-29_17-50-43-493-23.jpg?resize=660%2C651&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर: जिले में संचलित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वी में प्रवेश एवं संस्था चयन हेतु 25 से 28 अप्रैल 2022 तक काउंसिलिंग का आयोजन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में चयनित सभी विद्यार्थी एवं उनके पालकों को समस्त दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित होना होगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को किया गया था। चयन परीक्षा उपरान्त दावा-आपत्ति पश्चात वरीयता के आधार पर चयन सूची जारी की गई है। चयन सूची को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर एवं सभी एकलव्य विद्यालयों के सूचना पटल के साथ ही जिले के वेब साइट www.surguaj.nic.in पर देखी जा सकती है।