अम्बिकापुर: समर्थन मूल्य में धान खरीदी के अंतिम चरण में जिले के 39 उपार्जन केन्द्रों में खरीदी पूरी हो गई है। धान खरीदी के अंतिम दिन 7 फरवरी 2022 को केवल सात उपार्जन केन्द्रों में खरीदी होगी, जिनमें केदमा, कुन्दीकला, कुन्नी, नमनाकला, निम्हा, बतौली एवं सेदम शामिल है। इन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु 12 टोकन जारी किए गए हैं जिससे 658 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

ज्ञातव्य है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य धान खरीदी हेतु निर्धारित लक्ष्य से अब तक 23 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!