अम्बिकापुर: कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों में परंपराओं के प्रदर्शन हेतु सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिवस 10 विद्यालयों में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एकल नृत्य, एकल गायन, वाद्य यंत्र वादन, नाटक, समूह नृत्य एवं समूह गायन में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता बालक-बालिका एवं संयुक्त वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में जिले के जाने माने कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि विद्या एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्कूल धौरपुर (लुण्ड्रा) के विद्यार्थी अंशराज मिश्रा, एकल नृत्य पूर्व माध्यमिक स्तर में सेजेस कन्या उदयपुर से सृष्टि महंत, एकल नृत्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक से सेजेस लखनपुर के रूद्र चौधरी एवं एकल नृत्य उच्चतर माध्यमिक स्तर बालिका में सेजेस देवगढ (सीतापुर) से प्रितांथा सोनी का चयन किया गया। इसी प्रकार एकल गायन पूर्व माध्यमिक स्तर बालक मेसेजेस बतौली के प्रियांशु मिश्रा, पूर्व माध्यामिक स्तर बालिका में सेजेस ब्रम्हपारा की सोफिया परवीन, उच्चतर माध्यमिक स्तर बालक में सेजेस देवगढ़ (सीतापुर) से पियूष तिवारी और एकल गायन उच्चतर माध्यमिक बालिका में बालक देवगढ़ (सीतापुर) की जूही तिवारी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वाद्य यंत्र वादन विधा में पूर्व माध्यमिक स्तर में सेजेस धौरपुर (लुण्ड्रा ) के अंशराज मिश्रा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अन्य विधा नाटक में पूर्व माध्यमिक स्तर एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर दोनों में सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इसी तरह समूह नृत्य पूर्व माध्यमिक स्तर में सेजेस उदयपुर तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर में सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा। अंतिम विधा के रूप में समूह गायन प्रतियोगिता रखी गयी ’थी, जिसमें पूर्व माध्यमिक स्तर में सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर में सेजेस लखनपुर को संभागीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।

परिणामों की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने की। कार्यक्रम का संचालन अंचल सिन्हा तथा कर्ण सिंह जोगी ने किया। इस पूरे कार्यक्रम के सहयोजक के. के. राय, उप प्राचार्य मल्टीपर्पस स्कूल तथा संजीव सिंह रहे। कार्यक्रम के सफलता में सहायक परियोजना अधिकारी भरत लाल अग्रवाल एवं रविशंकर पाण्डेय, सोमेन्द्रनाथ वर्धन, शैलेन्द्र कस्तुरिया, शिरिष नन्दे नरेन्द्र जायसवाल, अनास्तासियस कुजूर का सहयोग सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की समापन की विधिवत घोषणा की गयी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!