![Picsart_22-05-26_12-59-23-085.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/06/Picsart_22-05-26_12-59-23-085.jpg?resize=440%2C436&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: कृषि उपज मण्डी समिति के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आज मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर खेलसाय सिंह विधायक प्रेमनगर एवं अध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण मुख्य अतिथि होंगे। जबकि पारसनाथ राजवाड़े विधायक भटगांव एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर राजकुमारी मरावी अध्यक्ष जिला पंचायत, के.के. अग्रवाल अध्यक्ष नगरपलिका परिषद्, नरेश राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत, भगवती राजवाड़े अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर विशिष्ट आतिथ्य होंगे। कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष मानसाय सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सदस्यगण जीतराम राजवाड़े, जानकी सिंह, रामप्राण साहू, प्रभेश विश्वकर्मा तथा सूरत लाल देवांगन को शपथ दिलाया जाएगा। इस नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में लोगों से उपस्थिति की अपील सचिव ने की है।