बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों, बच्चों के बीच मिठाई एवं टॉफी बांटकर कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से अखिलेश सोनी के स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद जायसवाल ने कहा कि अखिलेश सोनी जन-जन के नेता हैं। उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है। घर-घर में बिजली एवं टोले-टोले को सड़क सुविधा से जोड़ा है। 60 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्गों को पेंशन के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में सरगुजा में काफ़ी विकास हुआ है।

इस मौके व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, जिला मंत्री संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!