![Picsart_22-10-17_20-39-59-569.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/10/Picsart_22-10-17_20-39-59-569.jpg?resize=440%2C337&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत् दिनांक-13 से 15 अगस्त 2022 तक सभी घरों एवं सार्वजनिक स्थानों में तिरंगा झंडा फहराये जाने के संबंध में भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। जिसके परिपालन में जिले के आमजनों के द्वारा बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया गया। किन्तु शासन के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में अभी भी कई घरों एवं अन्यत्र स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया है हवा व पानी के कारण कई जगह राष्ट्रीय ध्वज छत विछत हो गए है जिसे तत्काल उतारा जाना अति आवश्यक होगा। यदि आपके द्वारा तिरंगा झंडा नहीं उतारा जाता है तो ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत् आपको दोषी मानते हुए अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जा सकती है। अतः आमजनों से निवेदन है कि तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक अपने-अपने घरों अथवा सार्वजनिक स्थलों से उतारना सुनिश्चित करें।