जशपुर।जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के तिलडेगा जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल व थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने तिलडेगा के घने जंगल के पास जाकर पैदल रेकी कर दबिश देकर 9 लोंगो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के कब्ज़े से 85100 रुपए व ताश की गड़ी जब्त किया।

पकड़े गए जुआरियों का नाम?

01. देवराज अग्रवाल उम्र 54 साल निवासी पत्थलगांव।
02.माया राम उम्र 40 साल निवासी पत्थलगांव।
03.शिवकुमार सिदार उम्र 39 साल निवासी तिलडेगा।
04. अंगेश्वर वैष्णव उम्र 51 साल निवासी पत्थलगांव।
05. मन्नू राम उम्र 33 साल निवासी तिलडेगा,।
06. गिरवर दास उम्र 55 साल निवासी सीतापुर।
07. रामदास उम्र 60 साल निवासी सूर थाना सीतापुर।
08. जीतेन्द्र सोनी उम्र 35 साल निवासी पत्थलगांव।
09. सुजीत गुप्ता उम्र 25 साल निवासी सीतापुर के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी विनित पांडेय, मिथलेष यादव, सुभाष नायक, मनोज भगत, ताराचंद मिरेन्द्र, अनीष एक्का, पदुम वर्मा, विरेन्द्र यादव सक्रिय हैं।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह कहा जिले के सभी थाना व चैकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!